Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 10 मे एक फूड कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने दिखाया साहस

नोएडा के सेक्टर 10 मे एक फूड कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने दिखाया साहस

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 10 में स्थित एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। दमकल कर्मियों ने पूरी कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना स्थल पर पुलिस भी मौजूद रही और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर, आसपास की सभी कंपनियों को तुरंत खाली करा दिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फेस 1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 मे एक कंपनी में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जांच अभी जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस भीषण आगजनी ने एक बार फिर से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों की कमी को उजागर कर दिया।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img