Noida Police Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चार ADCP समेत कई ACP के तबादले

Noida Police Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चार ADCP समेत कई ACP के तबादले

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोमवार शाम चार अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) और कई सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले किए। इस बदलाव के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार अप्रैल महीने में हुए श्रमिक हिंसक आंदोलन के दौरान कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर पुलिस आयुक्त नाराज थीं। इसके बाद विभागीय समीक्षा की गई और उसी के आधार पर यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि नए बदलावों से कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह को एडीसीपी सेंट्रल जेल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एडीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार पांडे को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

इसके अलावा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार को एडीसीपी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। वहीं एडीसीपी सेंट्रल जोन रहे आरके गौतम को एडीसीपी अपराध, पुलिस लाइन, मॉनिटरिंग सेल और आंकिक शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

एसीपी स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। एसीपी जितेंद्र कुमार सिंह को एसीपी सेंट्रल जोन-द्वितीय नियुक्त किया गया है। एसीपी अनिल कुमार पांडे को एसीपी नोएडा-द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा एसीपी पवन कुमार को एसीपी ट्रैफिक ग्रेटर नोएडा जोन, एसीपी शकील मोहम्मद को एसीपी ट्रैफिक जोन नोएडा एवं प्रोटोकॉल, एसीपी उमेश यादव को एसीपी ट्रैफिक सेंट्रल जोन और एसीपी राधा रमन सिंह को एसीपी ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ एसीपी अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img