Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Mandawali Sewer Crisis Delhi: मंडावली में सीवर संकट से त्रस्त जनता, सरकारी दावों पर भारी जमीनी हकीकत

Mandawali sewer problem, Delhi sewer overflow, East Delhi civic issues

Mandawali Sewer Crisis Delhi: मंडावली में सीवर संकट से त्रस्त जनता, सरकारी दावों पर भारी जमीनी हकीकत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली सरकार जहां एक ओर राजधानी में बेहतर जल आपूर्ति और मजबूत सीवर व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा के मंडावली क्षेत्र की जमीनी हकीकत इन दावों की सच्चाई उजागर कर रही है। मंडावली के बी-ब्लॉक समेत आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों पर बहता गंदा पानी, बदबू और गंदगी लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है और बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासी अतहर का कहना है कि मंडावली क्षेत्र में सीवर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। नालियों और सीवर से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली के साथ-साथ सामान्य प्रशासन कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।

इलाके के लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक रविंद्र सिंह नेगी विकास कार्यों की बात तो करते हैं, लेकिन आम जनता की बुनियादी समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखती। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विधायक दुकानों के नामकरण और औपचारिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय नजर आते हैं, जबकि सीवर जैसी मूलभूत समस्या को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

बी-ब्लॉक मंडावली की रहने वाली ओमवती ने बताया कि हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि उन्हें अपने घर के सामने की सड़क की ऊंचाई अपने निजी खर्च पर बढ़वानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों स्थिति ऐसी थी कि घर के बाहर खड़ा होना तक मुश्किल हो गया था। सीवर का गंदा पानी पैरों तक भरा रहता था और बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया था। ओमवती का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं मिला।

वहीं स्थानीय निवासी शादाब प्रवीण ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सही तरीके से बह नहीं पा रहा है। पानी बैक होकर घरों के अंदर घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से समय-समय पर सीवर सफाई और सुधार कार्यों को लेकर किए जा रहे दावे मंडावली क्षेत्र में खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकार और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करें, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके और बुनियादी सुविधाओं पर जनता का भरोसा फिर से कायम हो सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें