Uttar Pradesh : हापुड़ में कुत्ते काटने का विरोध करने पर महिला और बेटे पर हमला, छेड़छाड़ का भी आरोप

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ले में कुत्ते के काटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों पर महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि तीन मई को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उसके पुत्र और एक अन्य व्यक्ति को काटकर जख्मी कर दिया था। विरोध करने पर आरोपी के एक रिश्तेदार ने मोहल्ले में कुत्ते के खुलेआम घूमने की धमकी दी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका पुत्र बीमार मां को बाइक पर दवाई दिलाने ले जा रहा था। मोहल्ले की पुलिया के पास चार व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से दोनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने अंगौछे से गला दबाकर उसके पुत्र की हत्या का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों को आरोपियों से बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण कराया।

पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसके भतीजे और दूसरे पक्ष के युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img