Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत

नोएडा के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर खेल रहे एक 5 साल के मासूम बच्चे की लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी गहरा दुख है।

पुलिस के मुताबिक घटना उस समय हुई जब मासूम नवदीप अपने घर के बाहर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर लगे लोहे के गेट पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी गेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिवार और आसपास के लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक बच्चे की पहचान नवदीप पुत्र मनीष कुमार निवासी सेक्टर-93, नोएडा के रूप में हुई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें घर के बाहर या भारी सामान के आसपास अकेला न छोड़ें। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने से भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सकता है।

इस हादसे ने एक बार फिर घरों में सुरक्षा उपायों और भारी लोहे के गेट जैसी संरचनाओं की मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें