Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Theft Case: दिल्ली के शकरपुर में अलमारी ठीक करने के बहाने कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Delhi Theft Case

Delhi Theft Case: दिल्ली के शकरपुर में अलमारी ठीक करने के बहाने कारोबारी के घर लाखों की चोरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में ताला-चाबी बनाने वाले गैंग ने एक कारोबारी के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाश खुद को चाबी बनाने वाला बताकर घर में दाखिल हुआ और अलमारी ठीक करने के बहाने लाखों रुपये के हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात शकरपुर थाना क्षेत्र के एमबी-18 मास्टर ब्लॉक इलाके की है। पीड़ित कारोबारी हरीश खुराना अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं और चांदनी चौक में कपड़ों का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर एक सरदार युवक ताला-चाबी बनाने का काम करता दिखाई दिया। इसी दौरान उन्हें याद आया कि घर की अलमारी की चाबी गुम हो गई है, जिसके बाद उन्होंने युवक को पहली मंजिल पर बुला लिया।

पीड़ित के अनुसार, युवक काफी देर तक अलमारी का लॉक ठीक करने का नाटक करता रहा। इस दौरान उसने रुई और सरसों का तेल मंगवाया और लगातार लॉक में कुछ काम करता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने कहा कि अलमारी का लॉक ठीक हो गया है और करीब 20 मिनट बाद चाबी लगाकर अलमारी खोलने की बात कही। इसके बाद वह 110 रुपये लेकर वहां से चला गया।

करीब 20 मिनट बाद जब कारोबारी ने अलमारी खोली तो अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था। अलमारी में रखी दो डायमंड रिंग, पांच सोने की अंगूठियां, डायमंड ईयर टॉप्स, कई सोने की चेन, गोल्ड लॉकेट, कंगन, नेकलेस और बैंक ऑफ बड़ौदा लॉकर की चाबी तक चोरी हो चुकी थी। चोरी का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद शकरपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी सक्रिय ताला-चाबी गैंग द्वारा अंजाम दी गई है, जो पहले डुप्लीकेट चाबी तैयार करता है और फिर मौका मिलते ही घरों से कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है और पुलिस लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

 

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें