Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत | Top Story

Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत | Top Story

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग में चार लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में देर रात एक घर में आग लगने से दंपती समेत परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी, घटना के समय परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने परिवार के सभी लोगों को अचेतावस्था में बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हीरा सिंह, उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रॉबिन और लक्ष्य के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा नजफगढ़ के प्रेम नगर कलोनी में हुआ है। जिसमें पति, पत्नी, दो बेटे की मौत हो गई है। तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास मकान में आग लगी थी। दम घुटने से मौत होने की वजह सामने आ रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img