TOP Story Exlusive: दिल्ली सदर बाजार मार्केट व्यापारियों के अंदर तारों के जाल को लेकर सता रहा डर

TOP Story Exlusive: दिल्ली सदर बाजार मार्केट व्यापारियों के अंदर तारों के जाल को लेकर सता रहा डर

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने जहां राजधानी दिल्ली का तापमान चरम पर पहुंचा दिया है। वहीं, कूलर, पंखे और एसी के लगातार इस्तेमाल से बिजली की तारों पर ओवरलोड पड़ रहा है। नतीजतन शॉर्ट सर्किट होने के साथ एसी के कम्प्रेसर फट रहे हैं और जगह – जगह आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई है लेकिन सरकार को भारी मात्रा में टैक्स देने वाले निर्दोष व्यापारियों का लाखों – करोड़ों का माल स्वाहा हो गया है। यह बातें सदर बाजार मार्केट के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार अग्निकांड प्रभावित लोगों को हमेशा मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करती है लेकिन सरकारी खजाने को भरने वाले व्यापारियों को ही इस सुविधा से वंचित रखा जाता है। उन्होंने कहा, सरकार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय समस्याओं की उपेक्षा कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img