राज्य

Delhi Crime: पांडव नगर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Delhi Crime: पांडव नगर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। वह एक युवती के साथ ओयो होटल में रुका हुआ था, जो कुछ समय से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी देर रात मिली। अस्पताल में पहुंचने के बाद युवती ने खुद कुलदीप के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताया और सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया। कुलदीप के पिता का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था और उसे किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी, ऐसे में अचानक मौत की बात हजम नहीं हो रही। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि युवती से सख्ती से पूछताछ की जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

वहीं, कुलदीप के भाई ने भी भावुक होकर आरोप लगाया कि उसके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई है और मामले को छिपाने की कोशिश हो रही है। उनका कहना है कि जिस तरह से पूरी घटना को अंजाम दिया गया और फिर सूचना दी गई, वह संदेहास्पद है। परिवार ने युवती पर सीधे तौर पर शक जताया है।

दूसरी ओर, पुलिस इस मामले को लेकर फिलहाल हत्या की बात को नकार रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच और अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप की मौत हार्ट फेल होने की वजह से हुई है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों को भरोसा दिलाया है कि अगर किसी भी प्रकार की साजिश या अपराध की बात सामने आती है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की प्रतीक्षा की जा रही है। परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भी पुलिस कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

यह मामला न केवल एक परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति का विषय बन गया है, बल्कि एक बार फिर से लिव-इन रिश्तों और युवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस मौत के रहस्य से पर्दा हटा सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players