उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद:यति नरसिंहानंद अब प्रयागराज में करेंगे विश्व धर्म संसद

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। श्री पंच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने सोमवार को गाजियाबाद में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के घर से हटाए गए मंदिर को सनातन पर हमला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में ऐतिहासिक धर्म संसद होगी। अपनी सुरक्षा को लेकर यति ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दे रही है।

यति ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आवास पर स्थित हनुमान के प्राचीन मंदिर को तोड़ दिया गया। यह न्यायपालिका द्वारा सनातन धर्म पर हमला है। अगर उन्होंने किसी अन्य आस्था के प्रतीक को छुआ होता तो अब तक उनकी ईंट से ईंट बजा दी गई होती और अब तक उन्हें निलंबित कर दिया गया होता। लेकिन यह सनातन धर्म पर हमला है, इसे कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी आवाज भी ठीक से नहीं उठा रहे हैं। हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। यह सनातन धर्म पर बहुत बड़ा हमला है, यह न्यायपालिका ने किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं को बांग्लादेश में बहन-बेटियों की इज्जत लुटती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img