Delhi Fire: दिल्ली के नांगलोई में मकान में लगी आग, जान बचाने दूसरी मंजिल से कूदे 6 लोग, सभी घायल

Delhi Fire: दिल्ली के नांगलोई में मकान में लगी आग, जान बचाने दूसरी मंजिल से कूदे 6 लोग, सभी घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के नांगलोई स्थित जनता मार्केट इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे बचने के लिए छह लोग दूसरी मंजिल से कूद गए। इस घटना में सभी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर अधिकारी ने बताया कि रात 9:45 बजे ज्वाला पुरी क्षेत्र के वाई-655, मोबाइल मार्केट, जनता मार्केट से आग लगने की सूचना मिली थी। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में आग फैल गई थी।

दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले मकान की दूसरी मंजिल पर फंसे छह निवासियों के पास अपनी जान बचाने के लिए कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। घायलों की पहचान प्रांजल (19), प्रीति (40), पंकज (40), पनव (18), वैभव (13) और श्वेता (20) के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img