Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मंदिरों के ताले तोड़कर घंटों की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना स्थित सर्व हितेषी इंटर कॉलेज के पास बने शनिदेव मंदिर और कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घंटे की चोरी कर ली। घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है। सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दोनों मंदिरों के अंदर से घंटे गायब थे।

शनिदेव मंदिर के पुजारी अशोक ने बताया कि काली मंदिर का ताला तोड़कर वहां टंगे तीन घंटे चोरी कर लिए गए, जबकि इंटर कॉलेज के कोने पर स्थित शनिदेव मंदिर से पांच घंटी गायब मिली। हैरानी की बात यह रही कि मंदिरों के टूटे ताले भी मौके पर नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलते के बाद ग्रामीणों में रोष है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा क्षेत्र में आक्रोश बढ़ सकता है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें