Delhi Crime: शाहदरा जिले के स्पेशल टास्क फोर्स ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

Delhi Crime: शाहदरा जिले के स्पेशल टास्क फोर्स ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहचान आगरा उत्तर प्रदेश निवासी अमित शर्मा उर्फ ​​भोला के रूप में हुई है।
डीसीपी ने बताया कि शाहदरा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का टीम गठित की गई थी। टीम को शाहदरा जिले के क्षेत्र में सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार करने के लिए।

स्पेशल टास्क फोर्स टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि अमित नामक एक ऑटो लिफ्टर चोरी की स्कूटी पर अपनी कोर्ट की तारीख पर उपस्थित होने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट आने वाला है। इस गुप्त सूचना के प्राप्त होने पर स्पेशल टास्क फोर्स टीम कोर्ट के बाहर आरोपी को गिरफ्तार कर. उसके कब्जे से एक स्कूटी बरामद की। पूछताछ के दौरान, आरोपी अमित शर्मा उर्फ ​​भोला ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगी विशाल गुप्ता के साथ दो पहिया वाहन चोरी करता था। विशाल गुप्ता चोरी किए गए दो पहिया वाहनों को ठिकाने लगाता था और कमाए पैसे दोनों में बांट देता था। आरोपी अमित शर्मा उर्फ ​​भोला की निशानदेही पर 4 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img