Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सेक्टर 67 में दो गिरफ्तार, फायरिंग के बाद पकड़े गए

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सेक्टर 67 में दो गिरफ्तार, फायरिंग के बाद पकड़े गए

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस द्वारा क्लियो काउंटी तिराहा सेक्टर 121 पर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मने से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वापस यूटर्न लेकर तेज रफ्तार से सेक्टर 67 सर्विस रोड से सेक्टर 66 की तरफ भागने लगे।

 

पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया। पीछा करने पर मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों ने सेक्टर 67 ग्रीन वेल्ट की टूटी हुई वाउंड्रीवाल से अंदर ग्रीन वेल्ट में भागने का प्रयास किया। लेकिन मोटर साइकिल हड़बड़ाहट में फिसलकर वहीं गिर गयी। बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने सेक्टर 67 की ग्रीन वेल्ट की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश रीशू पुत्र सत्यनारायण निवासी और अमित कुमार पुत्र श्यामलाल दोनों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे देसी, 14 लूट और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img