Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

नई दिल्ली: गरीबों के लिए वरदान साबित होगी आयुष्मान योजना

नई दिल्ली: गरीबों के लिए वरदान साबित होगी आयुष्मान योजना
मुफ्त इलाज का वादा आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत किया जाना है। इस योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा

नई दिल्ली, 24 मार्च: रेखा सरकार के पहले बजट में स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। जो दिल्ली की सत्ता में काबिज भाजपा के संकल्प पत्र का प्रमुख मुद्दा है। इसके तहत जनता को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और प्रत्येक गर्भवती महिला को 21000 रुपये की आर्थिक मदद के साथ 6 पोषण किट मुफ्त देने के वादे किए गए थे।

मुफ्त इलाज का वादा आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत किया जाना है। इस योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए 5 लाख दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार देगी। वहीं महिला एवं शिशु कल्याण योजना के तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को प्रसव के बाद 21 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही जच्चा और बच्चा की अच्छी सेहत के लिए 6 पोषण किट दी जाएंगी।

इस संबंध में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में एबी-पीएमजेएवाई की शुरुआत एक तरह से दिल्ली वालों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के दो पहलू हैं। पहला लोगों को निजी अस्पतालों में बड़ी से बड़ी बीमारी के लिए निशुल्क इलाज आसानी से मिल सकेगा। चूंकि अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्ली में गुणवत्ता पूर्ण रोगी देखभाल, बेहतरीन चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुविधा वाले निजी अस्पताल बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वहीं, अन्य राज्यों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की बकाया राशि का भुगतान न किया जाना दूसरा पहलू है जिसमें सुधार की जरुरत है।

उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद वित्तीय सहायता देने का प्रावधान जच्चा -बच्चा के साथ समाज के लिए भी लाभदायक है। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। चूंकि प्रसव के बाद जरूरतमंद महिला को अक्सर अपने स्वास्थ्य की रिकवरी और नवजात शिशु के पोषण के लिए अच्छी खुराक नहीं मिल पाती है जो इस योजना के अमल में आने से दोनों (मां और शिशु) को मिल सकेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें