Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 16 फायर टेंडर मौके पर

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 16 फायर टेंडर मौके पर

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित कूलर बनाने वाली एक फैक्ट्री में दोपहर को भीषण आग लग गई, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। आग के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

फैक्ट्री में लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। यह फैक्ट्री ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के तुस्याना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त 6 गाड़ियां और फिर अन्य स्थानों से 8 और दमकल वाहन बुलाए गए। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सीएफओ ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह वायरिंग में फॉल्ट मानी जा रही है, लेकिन जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ जाती, तब तक सटीक कारणों का पता लगाना मुश्किल है। आग बुझने के बाद सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img