Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड रोड एक सप्ताह के ट्रायल के लिए खुला, किसान नेताओं के दबाव के बाद फैसला

Bhangel Elevated Road: भंगेल एलिवेटेड रोड एक सप्ताह के ट्रायल के लिए खुला, किसान नेताओं के दबाव के बाद फैसला

नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण ने अगाहपुर गांव से भंगेल गांव तक बने लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड को मंगलवार से एक सप्ताह के लिए ट्रायल के तौर पर खोल दिया है।

करीब 608.08 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना लगभग तीन महीने पहले ही तैयार हो चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवाने की योजना के कारण रोड को अभी तक शुरू नहीं किया जा रहा था।
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के नेताओं ने घोषणा की थी कि वे मंगलवार को एलिवेटेड रोड को स्वयं खोलेंगे। घोषणा के तुरंत बाद पुलिस, जिला प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों में हलचल मच गई। सुबह से ही पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर निगरानी बढ़ा दी और उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

एक सप्ताह के ट्रायल के लिए रोड खोलने के बाद किसान नेताओं ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान नेताओं की नगर मजिस्ट्रेट से बातचीत हुई, उसी दौरान नोएडा प्राधिकरण ने रोड को ट्रायल पर खोलने का निर्णय लिया। व्यापारी संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

किसानों के दबाव में खुला एलिवेटेड रोड

बीकेयू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव बीसी प्रधान ने कहा कि उनके संगठन के दबाव के कारण प्राधिकरण को रोड खोलने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें तथा अन्य किसान नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया था।
वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार शासन स्तर पर हुई बातचीत के बाद ट्रायल पर रोड खोला गया है, और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

3 महीने से तैयार था भंगेल एलिवेटेड रोड

एलिवेटेड रोड तैयार होने के बावजूद उद्घाटन न होने से लोगों को रोजाना 10–12 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। इसके शुरू होने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक सफर काफी आसान हो जाएगा।

भंगेल एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से होकर फेज-टू के एनएसईजेड के पास नाले तक बना है। नाले की पुलिया संकरी होने के कारण जाम की संभावना है। प्राधिकरण ने इस पुलिया को चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img