Delhi Crime: दिल्ली के एक क्लब में मुफ्त में नहीं मिली एंट्री तो बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Delhi Crime: दिल्ली के एक क्लब में मुफ्त में नहीं मिली एंट्री तो बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कांच क्लब में मुफ्त में प्रवेश न देने पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। क्लब के बाउंसर ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। दहशत फैलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से आठ खोखे व दो कारतूस बरामद हुए हैं। बाउंसर उमर की शिकायत पर सीमापुरी थाना ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है।

बाउंसर उमर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह क्लब के गेट पर ड्यूटी पर तैनात था। क्लब के बाहर एक कार आकर रूकी और उसमें से एक युवक नीचे उतरा। पिस्टल दिखाकर क्लब में मुफ्त में एंट्री देने को कहा। पीड़ित ने इन्कार किया तो बदमाश ने पीड़ित व दूसरे बाउंसर आमिल को घुटने के बल बैठने के लिए कहा।

दाेनों बाउंसर ने ऐसा करने से मना किया तो कार के अंदर से तनिश उर्फ पहलवान और शाहरुख नाम के बदमाश उतरे। आरोप है कि तनिश व एक अन्य बदमाश ने बाउसंर को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दी। वक्त रहते दोनों बाउंसर क्लब के अंदर चले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे, बाउंसर ने पीछा किया तो बदमाशों ने विवेक विहार अंडरपास के पास हवा में गोलियां चला दी। पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img