उत्तर प्रदेश, नोएडा: साकीपुर में 5000 वर्ग मीटर जमीन से हटा अवैध कब्जा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साकीपुर में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के आदेश पर खसरा संख्या-583 की करीब 5000 वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया है।

यह जमीन किसान को 6 फीसदी आबादी भूखंड के रूप में आवंटित थी। कुछ लोग इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से किसान को जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा था।

महाप्रबंधक एके सिंह और विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) रामनयन सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। सुबह प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटा दिया। अब प्राधिकरण ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ प्रबंधक रतिक और प्रभात शंकर समेत वर्क सर्कल के मैनेजर और सहायक प्रबंधक भी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img