दिल्ली

Delhi BJP: यमुनापार घोंडा विधानसभा के यमुना विहार वार्ड में बीजेपी नेताओं ने साफ सड़क पर लगाई झाड़ू, फोटोशूट बना सफाई अभियान

Delhi BJP: यमुनापार घोंडा विधानसभा के यमुना विहार वार्ड में बीजेपी नेताओं ने साफ सड़क पर लगाई झाड़ू, फोटोशूट बना सफाई अभियान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में कूड़े से आजादी विशेष अभियान अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर एक अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली की घोंडा विधानसभा के यमुना विहार वार्ड में भी विशेष सफाई अभियान का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह, घोंडा विधायक और डीडीसीए चेयरमैन अजय महावर, शाहदरा नॉर्थ जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, शाहदरा नॉर्थ जोन के डीसी कर्नल अभिषेक मिश्रा, निगम पार्षद मनीषा पुनिया और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने श्रमदान का दिखावा करते हुए एक साथ झाड़ू उठाई, लेकिन जिस जगह झाड़ू लगाया गया वह पहले से ही पूरी तरह साफ थी। सड़क पर गंदगी न होने के बावजूद बीजेपी नेताओं ने पूरे उत्साह के साथ झाड़ू चलाया और तस्वीरें खिंचवाईं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अभियान सफाई की बजाय महज फोटोशूट जैसा नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेता एक ही स्थान पर झाड़ू लगाते दिखे, मानो पूरे दिल्ली की गंदगी यमुना विहार की साफ सड़क पर ही जमा हो। इस घटना के बाद अभियान की गंभीरता और उसके वास्तविक उद्देश्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में भी यह तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं कि क्या सफाई अभियान जनभागीदारी का प्रयास है या केवल दिखावे का साधन।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players