Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा के पर्थला खंजरपुर गांव में बुलडोजर कार्रवाई, 105 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

Noida: नोएडा के पर्थला खंजरपुर गांव में बुलडोजर कार्रवाई, 105 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के ग्राम पर्थला खंजरपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से करीब 12 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया। दादरी एसडीएम अनुज नेहरा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम समाज की घाटा संख्या 153, 154 और 151 पर किए गए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से करीब 105 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

बताया जा रहा है कि भूमाफियाओं ने इस जमीन पर जबरन कब्जा कर भोले-भाले गरीब लोगों को प्लॉट बेचने का काम शुरू कर दिया था। अवैध कब्जा करने वालों को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद उन्होंने कब्जा हटाया नहीं। पूर्व में भी इन भू-माफियाओं को चिन्हित किया गया था और अब कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग प्रशासनिक कदम की चर्चा करते दिखे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें