Yuvraj accident: विदेश में शिफ्ट होंगे युवराज के पिता, बहन और जीजा जल्द भारत आएंगे

Yuvraj accident: विदेश में शिफ्ट होंगे युवराज के पिता, बहन और जीजा जल्द भारत आएंगे

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की बहन और जीजा को यूनाइटेड किंगडम (यूके) से भारत आने का वीजा मिल गया है। संभावना है कि वे इस सप्ताह भारत पहुंचेंगे। युवराज की बहन ने हादसे के बाद से अपने भाई को अंतिम विदाई देने की इच्छा जताई थी, लेकिन वीजा संबंधी औपचारिकताओं के कारण वह अभी तक नहीं आ सकीं।

परिवार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही युवराज की बहन गहरे सदमे में चली गई थीं। लगातार प्रयासों के बाद अब उन्हें और उनके पति को वीजा मिल गया है। परिजन उम्मीद जता रहे हैं कि युवराज की बहन के भारत आने के बाद परिवार मिलकर उसकी आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे। युवराज की मौत के बाद उनके पिता राजकुमार मेहता अकेले रह गए हैं, क्योंकि उनकी पत्नी पहले ही नहीं रही। इस कारण कई रिश्तेदारों और युवराज की बहन ने भी उन्हें यूके बुलाने की सलाह दी है। हालांकि युवराज के पिता ने इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। युवराज के चाचा और अन्य परिजन फिलहाल भारत में ही मौजूद हैं।

एसआईटी की जांच भी पूरी हो गई है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुए हादसे की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने शनिवार देर रात मेरठ लौटते हुए अपनी जांच पूरी कर ली। प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट SIT को सौंप दी है। अब कार्रवाई का इंतजार है। परिजनों और शहरवासियों का कहना है कि मामले में हो रही देरी से वे बेहद नाखुश हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img