NationalCrimeNoida

दबंगों ने कार सवार पर की फायरिंग, सफल न होने पर गाड़ी तोड़ी

दबंगों ने कार सवार पर की फायरिंग, सफल न होने पर गाड़ी तोड़ी

अमर सैनी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में एक कार सवार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सफल न होने पर आरोपियों ने युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। युवक के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता के रहने वाले शिवम तौंगड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी कार से अपने एक जानकार के पास दनकौर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव दादूपुर के रहने वाले वंश नागर, राहुल नागर, कबीर और प्रियांशु ने रोक लिया। आरोप है कि चारों ने शिवम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। इस बीच वंश नागर ने अपने देशी तमंचे से उन पर फायर कर दिया। घटना में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में थाना दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर वंश नागर, राहुल नागर, कबीर और प्रियांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players