राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : ट्रांसफार्मर से चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में गांव सबली स्थित न्यू इंडस्ट्रियल पार्क में लगे ट्रांसफार्मर से डेढ़ माह पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार किलोग्राम चोरी किया गया सामान और अवैध असलहा भी बरामद किया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसएसवी चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार को आनंद विहार बिजली घर के रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक पुलिस टीम की ओर आते दिखाई दिए, जिनमें से एक के हाथ में सफेद रंग की बोरी थी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल निवासी बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन शिवदयालपुरा और फारुख निवासी मोहल्ला पीरबाउद्दीन शिवदयालपुरा फकीर वाली गली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आठ फरवरी की रात गांव सबली स्थित न्यू इंडस्ट्रियल पार्क में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किया था और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button