Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा मे स्वदेशी मेला शुरू

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा मे स्वदेशी मेला शुरू
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UP International Trade Show 2025) के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज0 से 18 अक्तूबर के बीच स्वदेशी मेले ( Swadeshi Mela) के आयोजन किया जा रहा है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UP International Trade Show 2025) के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज0 से 18 अक्तूबर के बीच स्वदेशी मेले ( Swadeshi Mela) के आयोजन किया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर जिले का मेला सेक्टर-33ए नोएडा हाट में गुरूवार से शुरू हुआ।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 को सफल बनाने के लिए गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा, नोएडा प्राधिकरण, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मेले की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण और समन्वय के साथ करें। उन्होंने आयोजन स्थल नोएडा हाट, सेक्टर-33ए पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि यह मेला गुरुवार से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक नोएडा हाट, सेक्टर-33ए, नोएडा सिटी सेंटर में आयोजित रहेगा। जहां लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने का मौका मिलेगा और इस बार त्यौहारी सीजन में वह स्वदेशी चीजों की खरीददारी कर सकेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें