सेबी प्रमुख के इस्तीफे और जेपीसी के गठन की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया देशव्यापी प्रदर्शन

सेबी प्रमुख के इस्तीफे और जेपीसी के गठन की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया देशव्यापी प्रदर्शन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपरसन और गौतम अडानी ग्रुप की मिली भगत से करोड़ों निवेशकों की राशि सुरक्षित करने के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया गया। धरने में हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं सहित सरकार की गलत नीतियों से प्रभावित मौजूद लोग सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जेपीसी गठित करने के नारे लगा रहे थे। मंच का संचालन कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि धरना करने की जरुरत इसलिए पड़ी कि पिछले कई वर्षों से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई से लगातार चिंतित है क्योंकि मोदी सरकार की पूंजीपति पोषित नीति के कारण देश का वंचित, पिछड़ा, दलित, गरीब, मजदूर, किसान पिछड़ता जा रहा है। बेरोजगारी का चरम पर है, सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने वादा किया था परंतु 10 वर्षों में 56 लाख नौकरी खत्म कर दी और 10 लाख सरकारी पद खाली पड़े है। सरकार की सभी नीतियां उद्योगपितयों के बन रही है और चंद पूजीपंतियों के लिए 10 वर्षों से काम कर रही है। पिछले वर्षों में एयरपोर्ट, पोर्ट, रेलवे, सरकारी संस्थान सबका निजीकरण करके कुछ पूंजीपतियों विशेषकर अडानी उनका अधिग्रहण करने काम कर रहे है। सरकार मुनाफा कमाने वाली कम्पनियों का बजट कम करके उन्हें कमजोर करके बेचा जा रहा है जिसका मुख्य उदाहरण बीएसएनएल है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img