Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Kiara Advani, “डॉन 3” से भारी रकम वसूल रही है, “जंगली बिल्ली” की लागत जानकर होश उड़ जाएगा

Kiara Advani, "डॉन 3" से भारी रकम वसूल रही है, "जंगली बिल्ली" की लागत जानकर होश उड़ जाएगा
Kiara Advani, "डॉन 3" से भारी रकम वसूल रही है, "जंगली बिल्ली" की लागत जानकर होश उड़ जाएगा

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने कईं फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है. कियारा अब जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. फैंस फिल्म में कियारा के रोल को जानने के लिए बेताब हैं. इन सबके बीच चलिए जानते हैं ‘जंगली बिल्ली’ ‘डॉन 3’ के लिए कितनी मोटी फीस चार्ज कर रही हैं.

‘डॉन 3’ से कितनी मोटी फीस वसूल रहीं कियारा? 

‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगीं. पहले खबरें आ रही थीं कि कृति सेनन को फिल्म में लिया गया है लेकिन बाद में कियारा आडवाणी का नाम ही फाइनल हुआ. वहीं अब ये भी खबरें आ रही हैं कि कियारा ने ‘डॉन 3’ के लिए काफी मोटी फीस वसूली है. दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो कियारा आडवाणी फरहान अख्तर की फिल्म के लिए 13 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ले रही हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस अब तक की सबसे बड़ी फीस वसूली है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कियारा की ‘डॉन 3’ की फीस उनकी ‘वॉर 2’ से 50 फीसदी ज्यादा है.

पहली बार ‘डॉन 3’ में दिखेगी रणवीर-कियारा की जोड़ी

‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी के शामिल होने की अनाउंसमेंट फरवरी 2023 में की गई थी. फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इस फिल्म में रणवीर और कियारा की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी. हाल ही में, कियारा ने भी इस फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बारे में बात की, जब उन्होंने खुलासा किया कि जिस तरह से दर्शकों ने अब तक उन्हें देखा है, उससे अलग होने के लिए उन्होंने जानबूझकर इस फिल्म को साइन करने का फैसला किया है.

कब रिलीज होगी ‘डॉन 3’?

‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करते नजर आएंगें. इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है.  बता दें कि फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ साल 2025 में रिलीज होगी और शूटिंग भी उसी साल शुरू होगी. हालांकि फैंस इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान को ही देखने की उम्मीद कर रहे थे, किंग खान के फैंस का मानना यही है कि असली डॉन तो शाहरुख खान ही हैं. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि क्या रणवीर सिंह डॉन के किरदार में दर्शकों पर अपना मैजिक चला पाएंगे या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *