उत्तर प्रदेश, नोएडा: फर्जी बैनामा कराने पर बेटी, दामाद समेत चार के खिलाफ केस

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में जमीन का फर्जी तरीके से दान पात्र बैनामा करा लिया गया। इस मामले में पीड़ित ने पुत्री व दामाद समेत चार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में नजमुल हसन रहते हैं। जो अक्सर बीमार रहते हैं। उनके कोई पुत्र नहीं है। केवल एक पुत्री वसीम सैयदा है। उसकी शादी हो चुकी है। वह दिल्ली के साइन बाग जामिया नगर में रहती है। 19 फरवरी 2015 को नजमुल हसन ने अपनी पुत्री वसीम सैयदा के नाम दो बीघा जमीन दान-पत्र में लिख दी। उसके बाद वसीम सैयदा व उसके पति कामिल हुसैन ने फर्जी दान-पत्र दस्तावेज तैयार करा मसौदा तैयार कर लिया गया। धोखे से अन्य जमीन का बैनामा भी दान-पात्र लिखवा लिया गया। बाकी जमीन भी फर्जी दान-पात्र तैयार कर वसीम सैयदा व पति कामिल हुसैन ने राजस्व अभिलेखों में अपना नाम अंकित कर लिया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने जारचा कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुत्री वसीम सैयदा, कामिल हुसैन, मोहम्मद कोनैन, अफजल हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img