Chain Snatching: मधु विहार में वित्त मंत्रालय के अधिकारी से 22.5 ग्राम सोने की चेन लूटी, बाइक सवार बदमाश CCTV में कैद

Chain Snatching: मधु विहार में वित्त मंत्रालय के अधिकारी से 22.5 ग्राम सोने की चेन लूटी, बाइक सवार बदमाश CCTV में कैद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार इलाके में बेखौफ बदमाशों ने वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को निशाना बनाते हुए सोने की चेन झपट ली। वारदात आईपी एक्सटेंशन स्थित विकल्प अपार्टमेंट के गेट के पास हुई। बदमाशों की पूरी करतूत सोसाइटी के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान 54 वर्षीय भीम सिंह पुंडीर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 30 वर्षों से विकल्प अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में कार्यरत हैं। शिकायत के मुताबिक, 13 अगस्त की रात करीब 8:56 बजे वह पास के मदर डेयरी बूथ नंबर 727 से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह अपार्टमेंट के एंट्री गेट के पास पहुंचे, तभी एक युवक ने अचानक पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन का वजन करीब 22.5 ग्राम बताया गया है। वारदात के बाद आरोपी तेजी से सेंट एंड्रयूज स्कूल की दिशा में भागा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का एक साथी पहले से मोटरसाइकिल लेकर वहां इंतजार कर रहा था। चेन छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार हुए और चंदर विहार की ओर फरार हो गए। चेन स्नैचर ने काले रंग की टी-शर्ट और काली ट्राउजर पहन रखी थी।

पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी द्वारा चेन झपटने और उसके बाद बाइक से फरार होने की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और बाइक से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

वारदात के बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर अपने भाई को घटना की जानकारी दी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मधु विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 304(2) और 3(5) के तहत FIR नंबर 0354/2026 दर्ज की है। जांच हेड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।

मधु विहार इलाके में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Hot this week

SC Commission India: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी 2024-25 की रिपोर्ट

SC Commission India: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति...

Topics

SC Commission India: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी 2024-25 की रिपोर्ट

SC Commission India: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति...

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img