Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

DTC Bus Fire: सीलमपुर टी-प्वाइंट पर DTC बस में लगी आग, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

DTC Bus Fire, Seelampur, Delhi Traffic Police, Bus Fire Incident, Delhi News

DTC Bus Fire: सीलमपुर टी-प्वाइंट पर DTC बस में लगी आग, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली, 14 अगस्त। सीलमपुर टी-प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से DTC बस में आग लगने के बाद बड़ा हादसा टल गया। बस के हेडलाइट वाले हिस्से से धुआं निकलता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत बस को रुकवाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे DTC की बस संख्या DL1PD7418 वेलकम की ओर से सीलमपुर टी-प्वाइंट की तरफ आ रही थी। इसी दौरान टी-प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नजर बस के हेडलाइट वाले हिस्से से निकल रहे धुएं पर पड़ी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ZO/SI पुष्पेंद्र, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल पुष्पेंद्र ने तत्काल बस को रुकवाया। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए बस के अंदर मौजूद सभी यात्रियों को बाहर निकाला, जिससे किसी भी यात्री के आग की चपेट में आने की स्थिति नहीं बनी।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिसकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण आग को बस के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारण किसी बड़े संपत्ति नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है।

आग बुझाने और स्थिति नियंत्रित करने के बाद बस को कुछ समय के पश्चात सड़क से हटा दिया गया। इसके बाद सीलमपुर टी-प्वाइंट पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की जा रही है। समय रहते धुआं देखकर बस रुकवाने और यात्रियों को बाहर निकालने से संभावित रूप से बड़ा हादसा टल गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें