CrimeNationalStoryउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर पुलिस ने गुम हुए 30 लाख रुपये की कीमत के 200 मोबाइल फोन किए बरामद, एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

जिले की सर्विलांस टीम ने महज एक सप्ताह में चोरी और गुम हुए...

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जिले की सर्विलांस टीम ने महज एक सप्ताह में चोरी और गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। बरामद हुए इन मोबाइल की कीमत लगभग 30 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सौंपे। चोरी और गुम हुए अपने मोबाइलों को प्राप्त कर लोग खुशी से उछल पड़े। मोबाइल प्राप्त कर लोगों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए बुलंदशहर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने एक सप्ताह इस अभियान पर काम किया कि जिनके भी मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए हैं, उन्हें उनके मालिकों को वापस कराए जाए। इस अभियान में सर्विलांस समेत विभिन्न थानों की कई टीमों को लगाया गया। इस अभियान में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीमों ने
एक दो नहीं बल्कि 30 लाख रुपए की कीमत के 200 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। पुलिस लाइन में कार्यक्रम कर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लोगों को मोबाइल सौंपे। पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह की इस पहल का आम लोगों ने स्वागत किया है।

आगे भी जारी रहेगी मुहिम

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आजकल काफी महंगे मोबाइल आते हैं, इनके खोने से इनके मालिकों को काफी नुकसान हुआ था। बड़ी संख्या में मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद अभियान चलाया गया, जिसके तहत 200 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players