Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Vasant Vihar murder: वसंत विहार के कुसुमपुर पहाड़ी में चाकू मारकर 11वीं क्लास के छात्र की हत्या, इलाके में सनसनी

Vasant Vihar murder, Delhi crime news, Abhay Raj murder

Vasant Vihar murder: वसंत विहार के कुसुमपुर पहाड़ी में चाकू मारकर 11वीं क्लास के छात्र की हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुसुमपुर पहाड़ी में एक 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अभय राज के रूप में हुई है, जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार के साथ इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट पर कुसुमपुर पहाड़ी से पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले ने इलाके में हिंसक झड़प की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि तीन युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान अभय पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया और उसे सीने में गंभीर चोट लगी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल हालत में अभय को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन की बारीकी से जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए ताकि घटनाक्रम को पूरी तरह से समझा जा सके। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 2 से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो नाबालिग बताए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अभय की हत्या किस वजह से की गई।

मृतक के परिजनों का कहना है कि अभय दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया था और घर से यह कहकर निकला था कि वह बाथरूम जाकर वापस आ रहा है। कुछ ही देर बाद घर वालों को बाहर शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद अभय की मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता उदयराज भी सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका पूरी तरह साफ की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें