Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ईद-उल-फ़ितर को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा की जा सकेगी और सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण भी किया।

सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

दरअसल, हापुड़ जिले में कुल 84 ईदगाह और 70 मस्जिद में ईद-उल-फ़ितर की नमाज अता की जाएगी, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को चार जोन में बांटा गया है, ईदगाह मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।पुलिस और प्रशासन ने धर्म गुरुओं से संपर्क कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है, एसपी ने बताया कि नमाज की वीडियोग्राफी की जाएगी। सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। बिना अनुमति किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें