ब्रिटिश मूल के व्यक्ति की कार से लाखों रुपये के लैपटॉप और पासपोर्ट चोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से चोर एक ब्रिटिश मूल के व्यक्ति की कार से लाखों रुपये के लैपटॉप, ब्रिटिश पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रिटिश मूल के भूमित देश्वाल का परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में बेनकोर्ट अपार्टमेंट में रहता है। उनका ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-151 में स्पोर्टसलैंड के नाम से फार्म हाउस है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त की रात 1 से 2 के बीच उन्होंने अपनी कार फार्म हाउस के गेट पर खड़ी की थी। इस बीच कोई उनकी कार से दो लैपटॉप, ब्रिटिश पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img