दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका में बम धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका में बम धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

Report: Ravi Dalmiya

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी भरा कॉल मिला।सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल परिसर को तत्काल खाली कराया गया। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने पुष्टि की है कि कॉल की जांच जारी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।बम की सूचना पर एक अभिभावक ने कहा कि हमें स्कूल से बच्चों को वापस ले जाने का संदेश मिला था। उन्होंने कारण नहीं बताया। इसलिए हम अपने बच्चे को वापस लेने आए हैं .

बता दें कि इससे पहले भी चाणक्यपुरी और दिल्ली के अन्य स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले साल भी कई स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियों का सामना करना पड़ा था. दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं. पुलिस ने स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img