Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

छात्रा से लूटा आईफोन और कारोबारी से लूटी सोने की चेन

थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार लुटेरों ने एक छात्रा से महंगा आईफोन और एक कारोबारी से सोने की चेन लूट ली। पीड़ितों की शिकायत के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रेष्ठा वर्मा परिवार के साथ सेक्टर-74 स्थित ग्रांड अजनारा हैरिटेज सोसायटी में रहती है। वह सेक्टर-125 स्थित एक युनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। वह एक अगस्त को अपने कॉलेज से ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-76 स्थित नार्थ आई चौराहे पर पहुंची बुलेट सवार लुटेरे उसका आईफोन 15 लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने ऑटो से कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे तेजी से बुलेट दौड़ाते हुए फरार हो गए।

कारोबारी से लूटी सोने की चेन
पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार सक्सेना परिवार के साथ सेक्टर-75 स्थित इंडोसेम सोसायटी में रहते हैं। वह पेशे से कारोबारी हैं। नवीन 10 अगस्त की रात खाना खाकर सोसायटी के गेट पर टहल रहे थे। तभी बाइक सवार लुटेरे आए और उनकी गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। इस घटना में उन्हें हल्की चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि इन दिनों थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों ही घटनाओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें मोबाइल की घटना का अनावरण हो चुका है। अन्य का अनावरण शीघ्र किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *