Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
सेक्टर-44 में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-44 में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बेटे की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली के बदरपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके पिता नवीन कुमार सिंह नोएडा के सेक्टर-7 स्थित अपने ऑफिस का काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब नाले के पास पीछे से आए बाइक सवार ने साइकिल सवार नवीन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवीन साइकिल से उछलकर दूर जाकर गिरे। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने के कारण साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही लोगों से मदद की गुहार लगाई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते नवीन को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति आईसीयू में है और उसकी ब्रेन सर्जरी हुई है। हादसे को सात दिन हो गए पर अभी तक घायल को होश नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक और उसपर सवार दोनों युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *