समुद्री सुरक्षा से जुड़े सामरिक मुद्दों पर चर्चा के लिए नौसेना कमाण्‍डरों का तीन दिन का सम्‍मेलन आज से

नौसेना कमांडर सम्मेलन 2024 का पहला संस्करण आज से शुरू होगा। सम्मेलन का पहला चरण समुद्र पर आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री भारतीय नौसेना की ‘ट्विन कैरियर ऑपरेशंस‘ संचालित करने की दोनों विमान वाहक पोत की क्षमता के प्रदर्शन को भी देखेंगे।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान श्री राजनाथ सिंह नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री सम्मेलन के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना और वायु सेना के प्रमुखों सहित नौसेना कमांडरों के साथ भी राष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए तीनों सेनाओं के मिलकर काम करने पर चर्चा करेंगे। वे भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में तीनों सेनाओं के तालमेल और तत्‍परता बढ़ाने के क्षेत्र तलाशेंगे।

यह सम्मेलन सर्वोच्‍च महत्व का एक वार्षिक आयोजन है जो नौसेना कमांडरों के लिए समुद्री सुरक्षा से संबंधित रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। भारतीय नौसेना के भविष्‍य के कार्यक्रमों को आकार देने में इस सम्‍मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले छह महीनों में इजरायल-हमास के बीच जारी संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। भारतीय नौसेना ने उभरते खतरों का ताकत और संकल्प के साथ जवाब दिया है। नौसेना ने अपनी क्षमता और क्षेत्र में प्रमुख सुरक्षा भागीदार के रूप में अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img