ब्रेड सप्लायर को लूटा, विरोध करने पर पीट-पीटकर किया अधमरा

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-12 में एक ब्रेड सप्लायर दिन निकलते ही लूट हो गई। बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर पीड़ित से 30 हजार रुपये लूट लिए गए। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया गया। इस दौरान पीड़ित का हाथ भी टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में चांदनी कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ संगम गली न्यू अशोक नगर दिल्ली में रहती है। उसके पिता विमल कुमार ब्रेड की सप्लाई करते हैं। रविवार सुबह उसके पिता विमल सुबह करीब 5 बजे ब्रेड डिलीवरी देने के लिए घर से निकले थे। जब वह शिमला पार्क सेक्टर-12 पहुंचे तो उन्हें राम विलास, उनके बेटे चित्रांशु पांडेय, प्रियांशु पांडेय, बेटू पांडेय, उनकी पत्नी सोनम पांडेय, ड्राइवर सुखदेव व अन्य चार से पांच लोगों ने गाड़ी को हाथ देकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने पिता विमल को गाड़ी से बाहर निकालकर कट्टा लगा दिया। इस बीच किसी नुकीले हथियार से उनके हाथ पर हमला किया गया, जिससे हाथ टूट गया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पिता की जेब से 30 हजार रुपये भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img