Noida Crime: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, एक महिला समेत 5 गिरफ़्तार

Noida Crime: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, एक महिला समेत 5 गिरफ़्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने किया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 के आइथम टावर में चल रहे से इस फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने सौ से अधिक लोगों से ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया, गिरोह का सरगना उन्नाव निवासी अंकित, अमरोहा निवासी अरीबा, रामपुर निवासी यावेंद्र, सुल्तानपुर निवासी दुर्गेश यादव व लोनी निवासी बादल को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले जयपुर के एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि सेक्टर-62 की कंपनी के लोगों ने क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी शैव्या गोयल के नेतृत्व में जांच के दौरान सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। इस कॉल सेंटर से सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर क्रूज पर नौकरी करने के इच्छुक लोगों से संपर्क किया जाता था और प्रोसेसिंग फीस , मेडिकल डॉक्यूमेंट के नाम पर 50 हजार की ठगी की जाती थी। आरोपी महिला अरीबा एचआर का काम देखती थी। बादल फर्जी अभ्यर्थी बनकर पीड़ितों को विश्वास दिलाता था कि उसकी नौकरी इसी कंपनी के माध्यम से लगी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img