Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दो और आरोपी गिरफ्तार, डीसीपी समेत पांच खाकी धारियों पर हो चुका है एक्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस के लूट कांड मामले में एक बार फिर एक्शन हुआ है
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस के लूट कांड मामले में एक बार फिर एक्शन हुआ है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस के लूट कांड मामले में एक बार फिर एक्शन हुआ है। इस मामले में थाना बिसरख पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपी दारोगा अमित मिश्रा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कैब चालक से सात हजार रुपये लूटते समय दोनों युवक भी आरोपी दारोगा के साथ थे। अब इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र की बिहारी मार्केट से प्रियांशु अवस्थी उर्फ प्रिंस निवासी गांव छपरौला ग्रेटर नोएडा और जय उर्फ जेरी निवासी कानपुर नगर को पकड़ा है। कैब चालक से 7 हजार रुपये लूटने के दौरान पकड़े गए दोनों युवक भी सब इंस्पेक्टर के साथ थे। इस मामले में अब सिर्फ अभिनव फरार चल रहा है। वहीं बता दें कि कैब चालक से पैसे लूटने की घटना 7 जुलाई की है। घटना को पहले पुलिस अधिकारियों ने दबाने की कोशिश की थी, लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लिया था।

पुलिस कमिश्नर ने की थी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति को पद से मुक्त करते हुए शक्ति मोहन अवस्थी को डीसीपी सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसएचओ बिसरख अरविंद सिंह, चौकी प्रभारी गौर सिटी-1 एसआई रमेश चंद्र और एसआई मोहित को निलंबित किया गया है। ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पुलिस अधिकारी दंड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 8(2)(बी) के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है।

जानिए पूरा मामला
2 अगस्त को रात करीब 1 बजे दिल्ली के पंचशील विहार से महिला यात्री को बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी इलेवन एवेन्यू में छोड़ने आए कैब चालक राकेश तोमर ने दरोगा और उसके चार साथियों पर मारपीट करने और 7 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने पर तीन दिन बाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मामला सत्य पाया और इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *