Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: UPPCL के 405 करोड़ बकाया, 6000 ने कभी नहीं दिया बिल, निगम की तैयारी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: UPPCL के 405 करोड़ बकाया, 6000 ने कभी नहीं दिया बिल, निगम की तैयारी
बकायेदारों से परेशान उत्तर प्रदेश विद्युत निगम (UPPCL) ने 15 जनवरी से विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी की है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। बकायेदारों से परेशान उत्तर प्रदेश विद्युत निगम (UPPCL) ने 15 जनवरी से विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी की है। विशेष अभियान में बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को एक माह पूरा होने को है लेकिन अभी भी विद्युत निगम का 405 करोड़ रुपये का बिल उपभोक्ताओं पर बकाया है। इससे भी बड़ी हैरत की बात यह है कि विद्युत निगम ने ऐसे छह हजार उपभोक्ता चिन्हित किए हैं। इन उपभोक्ताओं से निगम सख्ती से निपटेगा।

बकाएदारों की सहुलियत के लिए विद्युत निगम ने 15 दिसंबर से ओटीएस शुरू की थी। योजना के तहत “पहले आओ, अधिक छूट पाओ” की घोषणा की थी लेकिन बकाएदारों ने इसमें भी रूचि नहीं ली। योजना के दो चरण पूरे होने को हैं, तीसरा चरण 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। यानि बकाएदार अभी भी योजना का लाभ उठाते हुए छूट पा सकते हैं। निगम की ओर से योजना का प्रचार प्रसार करने के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन बकाएदारों के कान पर जूं रेंगती नहीं दिख रही। विद्युत निगम से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में “नेवर पेड” वाले उपभोक्ताओं की संख्या 6000 है। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या जोन-दो में 2500 से अधिक है। जोन-एक में ऐसे 1800 उपभोक्ता है जिन्होंने कभी बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया, जबकि जोन-तीन में ऐसे 1700 मामले सामने आए हैं। नए साल में विद्युत निगम अभियान चलाकर 18000 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटकर आरसी जारी कराने की कार्रवाई कर चुका है।

अभी भी साढ़े तीन लाख बकाएदार
विद्युत निगम के साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं पर 504 करोड़ रुपये का बकाया है। 75000 से बकाएदारों ने ओटीएस का लाभ उठाया है। इन उपभोक्ताओं के द्वारा 73 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चुकता किया गया है। इनमें तीन हजार ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक पाई भी जमा नहीं कराई थी।

ओटीएस की जोनवार स्थिति जानिए
जोन-एक ओटीएस का लाभ उठाने वाले बकाएदारों की संख्या पांच हजार हो चुकी है। जोन-एक 51 करोड़ रुपये का बकाया था, मात्र पांच करोड़ रुपये बकाएदारों ने जमा कराए हैं और अभी भी 46 करोड़ रुपये बकाया हैं। जोन- दो में 25,841 बकाएदारों ने भुगतान करते हुए ओटीएस का लाभ उठाया। इन बकायेदारों से निगम को 25.43 करोड़ रुपये का बकाया मिला है। अभी भी 367 करोड़ रुपये का बकाया है। सबसे ज्यादा जोन-तीन में 45 हजार बकाएदारों ने ओटीएस का लाभ उठाया। इससे विद्युत निगम को 40 करोड़ का भुगतान प्राप्त हुआ, इसके साथ्ज्ञ ही कार्रवाई के बाद निगम ने 50 हजार बकाएदारों से 46 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें