Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi में झुग्गी बस्ती विस्तार अभियान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन,सभी झुग्गी बस्तियों में विरोध की लहर

दिल्ली में झुग्गी बस्ती विस्तार अभियान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन,सभी झुग्गी बस्तियों में विरोध की लहर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुरू की गए झुग्गी बस्ती जन आक्रोश कार्यक्रम के तहत दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा प्रीत विहार इलाके के चित्रा विहार झुग्गी बस्ती में पहुंचे. इस मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा, निगम पार्षद रमेश गर्ग और क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों से बातचीत की उनकी समस्याओं को सुना. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग परेशान है, वह मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझ रहे हैं. बस्ती के लोगों को पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है, बिजली के बड़े हुए भी आ रहे हैं. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का फ्री बिजली और फ्री पानी का वादा खोखला साबित हो रहा है. झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों से मोटा बिल वसूला जा रहा है,उन्हें पीने का शुद्ध पानी भी नसीब नहीं है, उनके घरों में गंदा बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झुकी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी है, वह उनकी समस्याओं को उठाती रहेगी. भारतीय जनता पार्टी की झुग्गी में रहने वाले लोगों की समस्या के समाधान की भी पूरी कोशिश करेगी.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *