भारत

बिल्डर पर धोखा देने का लगाया आरोप, कहा- बहुत सारी समस्याओं का अम्बार

बिल्डर पर धोखा देने का लगाया आरोप, कहा- बहुत सारी समस्याओं का अम्बार

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में सैकड़ों निवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। लगातार दूसरे सप्ताह भी चिलचिलाती धूप एवं कड़ी दोपहर में बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सोसाइटी के लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की।सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है ,जिसकी मांग एवं शिकायत निवासी पिछले करीब 5-6 साल से करते आ रहे हैं लेकिन श्री ग्रुप बिल्डर ने आज तक ना तो मूलभूत सुविधाओं एवं जानमाल से संबंधित पेंडिंग प्रोजेक्ट के काम को पूरा करने के लिए कोई काम नहीं किया और ना ही कोई इरादा दिखाया।उन्होंने कहा कि आज करीब 8-10 सालों से सोसाइटी चल रही है, बावजूद इसके ना तो सोसायटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट्स है, पूरे बेसमेंट में सीपेज एवं लीकेज है, जिससे सोसायटी के टावर कमजोर होते जा रहे हैं, ना ही स्विमिंग पूल चालू है और ना ही क्लब हाउस पूरा बनाया है।

बहुत सारी समस्याओं का अम्बार
सिक्योरिटी एवं हाउसकीपिंग स्टाफ भी आधा कर दिया है ।फ्लैट मालिकों को फ्लैट खरीदने के बाद एनओसी मिलने के बाद भी offer of possession की तारीख से कैम चार्ज का नाजायज बकाया डिमांड चार्ज किए जा रहे हैं, जबकि निवासियों का कहना है कि कैम चार्ज फ्लैट हैंडओवर की तारीख से होना चाहिए, उसके पहले से नहीं लेकिन फिर भी बिल्डर की लूट चालू है और भी बहुत सारी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है।

मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने के खिलाफ खोला मोर्चा
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में सैकड़ों निवासियों ने लगातार दूसरे सप्ताह भी बिल्डर की नाजायज लूट एवं मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करने के खिलाफ मोर्चा खोला। जिसमें पहले रेजिडेंट बिल्डर के हाई ग्रीन्स कंपनी वाले मेंटेनेंस ऑफिस में पहुंचे जहां पर सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारद थे और बिल्डर के द्वारा आज की मीटिंग के लिए एक बहुत ही साधारण से 1-2 रिसेप्शन पर बैठने वाले एग्जीक्यूटिव एम्प्लॉई को हमारी मांगो एवं दर्द को सुनने के लिए आगे कर दिया।जब भी निवासीगण बिल्डर के किसी जिम्मेदार व्यक्ति, अधिकारी या फिर डायरेक्टर्स से मिलने की कोशिश करते है तो निवासियों को या तो निराशा हाथ लगती है या फिर किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलता है, वो किसी भी हाल में कोई भी ना तो काम पूरा करने का अधिकार रखता है और ना ही उसके पास कोई निर्णय लेने की क्षमता एवं अधिकार होता है । निवासियों के इतने निवेदन के बाद बड़े ही शार्ट नोटिस पर ईमेल के माध्यम से एक एग्जीक्यूटिव एवं रिसेप्शन लेवल के किसी महिला एग्जीक्यूटिव को निवासियों से मिलने के लिए अधिकारित कर दिया जोकि सिर्फ और सिर्फ निवासियों की मूलभूत एवं जानलेवा समस्याओं के साथ एक खिलवाड़ है। इस मीटिंग में हम निवासियों के तरफ से भी सिर्फ और सिर्फ सोसाइटी की महिलाये शामिल हुई, जिसमे कुछ भी हासिल नहीं हुआ क्योकि इन दोनों फ्रॉड बिल्डर्स ने निवासियों के साथ एक भद्दा मजाक किया था और सिस्टम को एक सवाल के घेरे में खड़ा कर दिया कि इन फ्रॉड बिल्डरो से ज्यादा पावरफुल कोई और नहीं है और वो जो चाहे वो पूरा कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players