Noida: Republic Day को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, बॉर्डर से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक कड़े इंतजाम

Noida: Republic Day को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, बॉर्डर से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक कड़े इंतजाम

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida: Republic Day  को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा के नेतृत्व में नोएडा के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और मॉल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, और रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर विशेष मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है।भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में 9 स्थानों पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी तैनात किया गया है।

Republic Day  को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि गणतंत्र दिवस के उत्सव में कोई बाधा न आए और लोग सुरक्षित माहौल में इसे मना सकें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img