Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हटवाया अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जे को प्राधिकरण के द्वारा लगातार ध्वस्त किया जा रहा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जे को प्राधिकरण के द्वारा लगातार ध्वस्त किया जा रहा

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जे को प्राधिकरण के द्वारा लगातार ध्वस्त किया जा रहा है। प्राधिकरण के द्वारा लगातार बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम खेड़ी, सुनपुरा व हैबतपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सर्कल एक और दो की टीम ने कार्रवाई की। प्राधिकरण ने दोनों गांव में करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग के वर्क सर्कल एक और दो की टीम ने शनिवार को इन दोनों गांव की जमीन पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में वर्क सर्कल दो की टीम ने ग्राम खेड़ी के खसरा संख्या-126,127,128,129,138 व सुनपुरा के खसरा संख्या 590, 592, 593, 594 पर लगभग 5000 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन मुक्त करा ली है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी
इसी तरह वर्क सर्किल एक की टीम ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र (खसरा संख्या 72, 73 व 74 ) की लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में लगभग 3 घंटे चली। इस कार्रवाई के लिए पांच जेसीबी व दो डंपर का इस्तेमाल किया गया। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने चेतावनी दी है कि अनुचित एरिया में अवैध निर्माण कर जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *