Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जेपी ग्रीन्स में व्यापारी के घर चोरी का खुलासा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जेपी ग्रीन्स में व्यापारी के घर चोरी का खुलासा
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -निकाले गए ड्राइवर और उसके भाई ने की थी वारदात, 35 लाख का माल बरामद

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में व्यापारी पवन गोयल के घर हुई चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी व्यापारी का पूर्व ड्राइवर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार, पवन गोयल ने 10-11 जून की रात हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। चोरों ने शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया था। उन्होंने पिस्टल, नकदी और जेवरात चुराए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर लडपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र और योगेंद्र को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र पहले व्यापारी का ड्राइवर था। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने घर की जानकारी का फायदा उठाते हुए चोरी की योजना बनाई।
उसके भाई योगेंद्र ने चोरी के माल को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों से इटली निर्मित लाइसेंसी पिस्टल, 11 सोने के सिक्के, 2 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए। चोरी का कुल माल लगभग 35 लाख रुपये का है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें