उत्तर प्रदेश, नोएडा: ठेका बंद होने के बाद शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-18 में ठेका बंद होने के बाद रविवार रात शराब न देना सेल्समैन को भारी पड़ गया। आक्रोशित दो लोगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला बुलंदशहर के अगौता निवासी अशोक कुमार सेक्टर-18 स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर करीब पांच साल से सेल्समैन हैं। अशोक रविवार रात दस बजे ठेका बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग आए और ठेका खोलकर शराब देने की मांग की। अशोक ने नियमों का हवाला दिया तो दोनों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की।

धक्का देने से नीचे गिरने पर अशोक के हाथ में चोट आ गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img