Delhi: सदर बाजार इलाके में भीड़ भाड़ की वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, डीसीपी नॉर्थ ने किया दौरा

सदर बाजार इलाके में भीड़ भाड़ की वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, डीसीपी नॉर्थ ने किया दौरा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

त्योहारों के सीजन में दिल्ली के सभी बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसी बीच नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद नॉर्थ जिला डीसीपी राजा बांठिया ने तुरंत एक्शन लिया और भारी पुलिस बल के साथ सदर बाजार के हर कोने का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स की तैनाती के साथ-साथ एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस नए एक्शन प्लान के तहत बाजार के अंदर भीड़ को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहारों के इस व्यस्त समय में बाजारों में भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img