Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

Agra: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे आगरा, जिला मुख्यालय स्थित कोषागार में नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का किया लोकार्पण

Agra: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे आगरा, जिला मुख्यालय स्थित कोषागार में नवनिर्मित पेंशनर्स कक्ष का किया लोकार्पण

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लगभग 1.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित पेंशनर कक्ष, शिक्षा एवं सिविल पेंशन अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, सीसी रोड, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली, सोलर पैनल, शुद्ध पेयजल हेतु आरओ एवं वाटर कूलर जैसी आधारभूत सुविधाओं का उद्घाटन किया।

मा. मंत्री को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विधायक छोटे लाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन महिमा चंद, मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तीव्र विकास हो रहा है और सरकारी सेवाओं को आम जनता तक सुगमता से पहुंचाने के लिए विभागों को आधुनिक और नागरिक-अनुकूल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए वातानुकूलित पेंशनर कक्ष, शुद्ध पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था, महिला-पुरुष शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा 22 किलोवॉट का सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर कार्यालय को ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बुजुर्गों और सीनियर सिटीजन के लिए पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि की है। पहले यह पेंशन केवल ₹300 थी, जिसे बढ़ाकर ₹500 किया गया और अब ₹1000 कर दिया गया है। इसी प्रकार दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को भी पहले से अधिक लाभ मिल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रह गया है, बल्कि देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है। आठ वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। 15 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इसका साक्ष्य है। अब प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहे हैं, जिनमें जेवर एयरपोर्ट विशेष महत्व रखता है। विदेशी और घरेलू निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और लैंड बैंक जैसी व्यवस्थाएं निवेश को आकर्षित कर रही हैं।

पत्रकार वार्ता में मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश से वर्तमान में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। चाहे वह ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना हो या MSME सेक्टर—सभी को सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को हर संभव सुविधा मिले और हर नागरिक की जिंदगी खुशहाल हो।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें